{"_id":"63b1bb7dc9aab01ec81835a0","slug":"cultural-programs-balrampur-news-lko6645669111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: देश रंगीला-रंगीला, देश मेरा रंगीला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: देश रंगीला-रंगीला, देश मेरा रंगीला...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नववर्ष के उपलक्ष्य में विनीत शिल्पी जन सेवा समिति के शिक्षण संस्थान में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत व राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।
मुख्य अतिथि जिला युवा बार संघ के अध्यक्ष अमित पांडेय व विशिष्ट अतिथि सभासद संजय मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। बच्चों ने देश रंगीला रंगीला, देश मेरा रंगीला... गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।
शिल्पी जायसवाल ने मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती... गीत गाकर लोगों की वाहवाही लूटी। बच्चों ने नारी सशक्तीकरण, अंधविश्वास एवं यातायात नियमों के पालन पर गीत व नाटक प्रस्तुत करके लोगों को बालिका शिक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार भी दिया। इस अवसर पर विनीत सागर, कुलदीप, रूबी, साहिल, समीर, प्रिया, महेंद्र, गीता, निशा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।