फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   cultural,college

पुरस्कार पाकर विजयी प्रतिभागियों के खिले चेहरे

Sat, 29 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
cultural,college
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के संस्थापक सप्ताह समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय, मुख्य नियंता डा. पीके सिंह व सांस्कृतिक निदेशक डा. अनामिका सिंह ने दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। महाविद्यालय के छात्र अर्चित शुक्ला ने- हम फौजी इस देश की धड़कन है तथा अर्चित व मोहम्मद लारेब ने- जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य ने एकल गायन का प्रथम पुरस्कार अर्चित शुक्ला, द्वितीय पुरस्कार मोहम्मद लारेब एवं तृतीय पुरस्कार शारिब खान को दिया।
विज्ञापन

एकल नृत्य बालक वर्ग का प्रथम पुरस्कार आशुतोष गुप्ता व मोहित कश्यप, द्वितीय पुरस्कार सदरूल जमा खान व तृतीय पुरस्कार निर्मल तिवारी को दिया गया। एकल नृत्य बालिका वर्ग में पहला पुरस्कार शताक्षी सेन, दूसरा पुरस्कार रूचिता पांडेय व तीसरा पुरस्कार शिखा पांडेय को दिया गया। इस दौरान युगल गीत, समूह गीत व समूह नृत्य के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही एनसीसी के कैडेटों को भी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सह सांस्कृतिक निदेशक लेफ्टिनेंट देवेंद्र कुुमार चौहान ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed