फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CUET coaching will provide students with a direct route to top universities

Balrampur News: सीयूईटी कोचिंग से विद्यार्थियों को बड़े विश्वविद्यालयों तक मिलेगी सीधी राह

Mon, 13 Apr 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
CUET coaching will provide students with a direct route to top universities
फोटो-12- पचपेड़वा ब्लॉक के थारू बाहुल्य क्षेत्र विशुनपुर विश्राम में संचालित को​चिंग। स्रोत विभ
बलरामपुर। जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए दरवाजे खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना से पहली बार कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) की तैयारी की सुविधा मिलेगी। निशुल्क कक्षाओं का संचालन 15 अप्रैल 2026 से पचपेड़वा ब्लॉक के थारू बाहुल्य क्षेत्र विशुनपुर विश्राम में शुरू किया जा रहा है। यह व्यवस्था जिला प्रशासन कर रहा है, जिससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सचिन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्त ने थारू बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा की दिशा में बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया था। बताया कि कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा वर्ष 2022 से आयोजित की जा रही एक प्रमुख प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इस परीक्षा ने विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और समान अवसर आधारित बनाया है।
विज्ञापन

इस कोचिंग के शुरू होने से जिले के विद्यार्थियों को कई तरह से लाभ मिलेगा। अब उन्हें महंगी कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि अपने ही क्षेत्र में मार्गदर्शन मिल सकेगा। साथ ही वे देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में मेरिट के आधार पर प्रवेश पाने की दौड़ में शामिल हो सकेंगे। खासकर पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों के लिए यह पहल काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि अब तक संसाधनों के अभाव में वे इस स्तर की प्रतियोगिता में पीछे रह जाते थे। क्षेत्र के मोहनलाल ने कहाकि स्थानीय स्तर पर कोचिंग सुविधा मिलने से छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। अभी तक कोचिंग में नीट, जेईई के साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। 300 से अधिक विद्यार्थी कोचिंग में तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed