फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Crushing session of Bajaj Sugar Mill begins amid Vedic chanting.

Balrampur News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बजाज चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Wed, 27 Nov 2024 08:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of Bajaj Sugar Mill begins amid Vedic chanting.
बलरामपुर के बजाज चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ पर पूजन करते अ​धिकारी। स्रोत चीनी मिल
उतरौला (बलरामपुर)। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल लिमिटेड की इटई मैदा यूनिट का पेराई सत्र बुधवार को हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अधिकारियों ने डोंगे में गन्ना डाला। मिल अधिकारियों ने किसानों से साफ-सुथरा गन्ने की आपूर्ति करने की बात कही। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह व देवीपाटन मंडल के उप गन्ना आयुक्त डॉ. आरबी राम व जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। बैलगाड़ी व कांटे का पूजन किया गया, इसके बाद इकाई प्रमुख राकेश यादव व महाप्रबंधक गन्ना डॉ. आरपी शाही ने बैलगाड़ी वाले किसान बृजलाल तथा ट्राॅली लेकर आए किसान अगयाराम यादव को माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

यूनिट हेड ने बताया कि उतरौला क्षेत्र के 36 क्रय केंद्रों से बजाज चीनी मिल गन्ना खरीद करेगी। महाप्रबंधक गन्ना ने कहा कि किसानों को गन्ना आपूर्ति में कोई समस्या न हो, इसके लिए मिल गेट कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होगा, किसी भी तरह समस्या होने पर किसान कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से स्वच्छ, ताजा, जड़ी-पत्ती, अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंडित मयंकेशपति त्रिपाठी, बलरामपुर गन्ना समिति अध्यक्ष रन्नू सिंह, उतरौला गन्ना समिति अध्यक्ष तोताराम, चंदन मिश्र, पूर्व विधायक अनवर महमूद, पूर्व विधायक जगराम, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह, सचिव गन्ना समिति बलरामपुर अविनाश सिंह, सचिव तुलसीपुर रवींद्र बाबू, प्रगतिशील किसान चंद्र प्रकाश पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद पांडेय, एचआर हेड बृजेश चंद्र मंडल, इंजीनियरिंग हेड कोमल सिंह, प्रोडक्शन हेड राघवेंद्र श्रीवास्तव, अकाउंट हेड विनोद सिंह, कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन केपी सिंह, अशोक पांडेय व डॉ. विक्रमदित्या प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed