फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CRS portal stalled, 500 birth certificates pending

Balrampur News: सीआरएस पोर्टल ठप, 500 जन्म प्रमाणपत्र लटके

Tue, 28 Mar 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
CRS portal stalled, 500 birth certificates pending
बलरामपुर। सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल में आई समस्या के कारण 500 जन्म प्रमाण पत्र फंस गए हैं। पोर्टल के काम न करने के कारण आवेदकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, पोर्टल के फेर के कारण मृत्यु प्रमाणपत्र भी नहीं जारी हो पा रहे हैं। सीएमओ ने इस समस्या को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पहले ई डिस्ट्रक्टि के माध्यम से जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जाते थे। बाद में इस व्यवस्था को बदल दिया गया। वर्ष 2020 से अब सीआरएस पोर्टल विकसित किया गया। इसके माध्यम से अस्पताल, नगर पालिका व ग्राम पंचायत स्तर से ही जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी किए जाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इन दिनों इस पोर्टल में तकनीकी समस्या आ गई है। इसके कारण न तो जन्म प्रमाणपत्र बन पा रहा है न ही मृत्यु प्रमाणपत्र। सिविल लाइन के रमेश का कहना है कि वह अपने बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आए थे लेकिन, पोर्टल ही नहीं चल रहा है। विकास कुमार, नूरेन अली, तैमूर खान, मुजफ्फर अली अंसारी, सुमन व शिवानंद पांडेय भी पालिका का चक्कर काट रहे हैं। पालिका कर्मियों का कहना है कि पोर्टल न चलने से समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण जिला महिला अस्पताल में 150, नगर पालिका में 150, ग्रामीण इलाकों की सीएचसी में 150 तथा 50 मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन लंबित है।
पंजीयन इकाई की आइडी लॉगिन पर यूजर इस इनएक्टिव, प्लीज कांट्रैक्ट एडमिनिस्ट्रेटर लिखकर आ रहा है। यही नहीं, आइडी फिल्टर करने के बाद आइडी एक्टिव हो गई लेकिन, अपडेट करने पर भी यूजर आइडी लॉगिन नहीं हो पा रही है। इससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

सीएमओ बलरामपुर डॉ. सुशील कुमार ने इस समस्या को लेकर मुख्य रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है। इसमें उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए समाधान कराने को कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात की गई है, जल्द ही तकनीकी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed