फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Crowd overflowing on the streets, Corona Protocol breaking

चौथी बार बढ़ा लॉकडाउन, पूरी तरह से बेअसर

Mon, 10 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Crowd overflowing on the streets, Corona Protocol breaking
बलरामपुर। जिले में चौथी बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है। लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिख रहा है। लोग बेफिक्र होकर घरों से बाहर घूम रहे हैं। सड़कों पर उमड़ रही भारी भीड़ कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा रही हैं।
विज्ञापन

प्रशासन नकेल कसने में पूरी तरह से नाकाम है। 17 अप्रैल की सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जरूरी सेवाओं वाली दुकानों को खोलने का प्रशासन की तरफ से फरमान जारी होने के बावजूद सड़कों पर देर शाम तक भीड़ रहती है।
विज्ञापन

शहर हो या गांव हर तरफ कोरोना महामारी के संक्रमण का जाल फैलता जा रहा है। कोरोना को लेकर लोग अनजान है या अनजान बनने का दिखावा कर रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना महामारी पर रोकथाम के लिए जिले में चौथी बार कर्फ्यू लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में अब सोमवार से लेकर 17 अप्रैल की प्रात: सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाएं छोड़कर बाकी सभी लोगों को घरों के अंदर सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
सभी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम घर के अंदर ही कराए जाएंगे। परिवहन की बसें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगी। अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया को परिचय पत्र के आधार पर अनुमति होगी।
आक्सीजन की सप्लाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर सरकारी व निजी अस्पतालों में अपने स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग कंट्रोल रूम से आक्सीजन से संबंधित समस्या का निराकरण कराएंगे। अग्निशमन विभाग फॉगिंग कराएगा।
नियमों का पालन कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मास्क का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ पहली बार में एक हजार रुपये और दूसरी बार में अधिकतम 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

शादी समारोह में बंद स्थान पर अधिकतम 50 व खुले स्थान पर अधिकतम 100 लोगों को मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर शामिल होने की अनुमति दी गई है। इन दिशा निर्देशों के बाद भी लोग बेफिक्र होकर घरों से बाहर घूम रहे हैं। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में कोरोना कर्फ्यू का कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed