{"_id":"5bd88af0bdec22342b7f9a07","slug":"81540918000-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की नोक पर बदमाशों ने की 70 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे की नोक पर बदमाशों ने की 70 हजार की लूट
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़वा (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के सोनही पहाड़ी नाला पर मंगलवार को दोपहर बाइक से आए बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर एक युवक से 70 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवक बैंक से रुपये निकाल कर घर आ रहा था। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के कुशमहर निवासी परवेज सिद्दीकी ने बताया कि वह सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को वह सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पचपेड़वा से रुपये निकालने गया था। वहां से करीब 12 बजे वह 70 हजार रुपये लेकर घर आ रहा था।
इसी दौरान रास्ते में नेशनल हाईवे पर विशुनपुर टनटनवा व जुडीकुइया गांव के पास सोनही पहाड़ी नाले पर बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर 70 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर बाइक से भाग गए। दिनदहाडे़े हुई लूट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पीड़ित परवेज सिद्दीकी ने मामले की तहरीर पचपेड़वा थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना अवधेश राय ने परवेज की तहरीर पर तत्काल मौके पर पुलिस टीम को भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने शीघ्र ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि इस स्थान पर कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जलद ही वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।