फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   खाई में पलटी श्रद्घालुओं से भरी ट्राली

खाई में पलटी श्रद्घालुओं से भरी ट्राली

Fri, 20 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खाई में पलटी श्रद्घालुओं से भरी ट्राली
खाई में पलटी ट्रॉली, 22 लोग घायल, तीन गंभीर
विज्ञापन


बलरामपुर। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार करीब तीन बजे लौकहवा गांव के पास ग्रामीणों से भरी ट्रॉली गुल्ला निकलने के चलते ट्रैक्टर से अलग होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। ट्रॉली मेें कुल 35 लोग सवार थे।

यह लोग देहात थाना क्षेत्र के बगाही गांव के रहने वाले हैं। बच्चे का मुंडन कराकर देवीपाटन शक्तिपीठ से घर लौट रहे थे। घटना में 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बगाही निवासी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके पांच वर्षीय बेटे अभिनव सिंह का मुंडन था। सुबह ही घर, गांव तथा रिश्तेदार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मुंडन कराने देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर गए थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे सब लोग घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौकहवा गांव के पास अचानक गुल्ला टूटने से ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग होकर खाई में पलट गई। घटना में अभिनव सिंह, बबिता सिंह, सतीश सिंह, पायल सिंह, सीमा, मुक्ता, सीमा सिंह, जामवंती, पुष्पलता सिंह, सुलोचना सिंह, नितिन, चन्द्रवती सिंह, शारदाक सिंह, गुड़िया सिंह, प्रीति सिंह, दाया, आदित्या समेत करीब 22 लोग घायल हुए हैं।

घटना होते ही आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायलों को खाई से निकालकर बाहर लाया गया। मामले की सूचना पुलिस तथा एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस व अन्य प्राइवेट वाहनों से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले आई। घायलों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

घायलों में प्रीति सिंह, दाया तथा आदित्य की हालत गंभीर है। हाकिम सिंह ने बताया कि अचानक ट्रॉली का गुल्ला टूटने से ट्राली अलग होकर खाई में पलट गई। मैं ट्रैक्टर चला रहा था। अचानक हुए हादसे से मैं खुद अवाक रह गया।

मौके पर पहुंचे महराजगंज तराई थानाध्यक्ष गंगेश शुक्ल ने बताया कि सभी घायलो को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

-हादसे के बाद अचानक 20-25 की संख्या में अस्पताल पहुंचे घायलों को देखकर इमरजेंसी में अफरा तफरी मच गई। बेड कम होने के चलते डाक्टर तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए फर्श पर लिटा दिया।


घायलों का कहना था कि बेड कम होने के कारण हम लोग अपनी मर्जी से फर्श पर लेट गए थे। चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाज में तत्परता दिखाते हुए सबका इलाज किया। इमरजेंसी के डाक्टर जय प्रकाश ने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed