फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   गन्ना घटतौली को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम

गन्ना घटतौली को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम

Mon, 29 Jan 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
गन्ना घटतौली को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम
गन्ना घटतौली को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन


बलरामपुर। गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली होने से नाराज किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र शाहपुर इटई के सामने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। किसानों का गुस्सा देख तौल लिपिक व चीनी मिल के सीडीओ मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे कोतवाल ने समझा-बुझाकर किसानों को शांत कराया। किसानों ने एसडीएम उतरौला को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

देवरिया मैनहा गांव के किसान मतीउल हक ने एसडीएम उतरौला को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि सोमवार को वह अपने गन्ने की तौल कराने गन्ना क्रय केंद्र शाहपुर इटई गए थे। केंद्र पर तौल लिपिक ने उनके गन्ने का वजन 21 क्विंटल 26 किलोग्राम बताया।
विज्ञापन


घटतौली का शक होने पर किसान अपना गन्ना दण्डतुला पर तौला तो वजन 24 क्विंटल 20 किलोग्राम आया। किसान का आरोप है कि तौल लिपिक ने करीब तीन क्विंटल की घटतौली की है। गन्ने की घटतौली का पता लगते ही केंद्र पर मौजूद अन्य किसान भी आक्रोशित हो गए और चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच तौल लिपिक विनय सिंह व बजाज चीनी मिल के सीडीओ मौके से फरार हो गए। किसान तौल लिपिक व सीडीओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। गन्ना समिति उतरौला के चेयरमैन अतीक अहमद, राजेंद्रर प्रसाद वर्मा, राजीव त्रिपाठी व रामचरन आदि किसान नारेबाजी करने लगे।


मौके पर पहुंचे कोतवाल उतरौला ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। किसानों ने एसडीएम उतरौल से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इस संबंध में बजाज चीनी मिल इटईमैदा के महाप्रबंधक गन्ना पीएस चतुर्वेदी ने बताया कि जल्दी गन्ना तौल कराने के लिए मतीउल व तौल लिपिक विनय सिंह के बीच बहस हुई थी। इसी बात का बदला लेने के लिए घटतौली का झूठा आरोप लगाया गया है। कांटे में कोई खराबी नहीं है। तौल सही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed