{"_id":"5ba914f2867a557f551a1d26","slug":"51537807602-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे युवक ने किशोरी पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे युवक ने किशोरी पर किया हमला
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरफिरे युवक ने किशोरी पर किया हमला
गोंडा। कस्बा पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सिरफिरे युवक ने हंसिए से हमला कर किशोरी को घायल कर दिया।
घटना रविवार देर शाम नगर के हाटन रोड पर हुई। नगर निवासी किशोरी अपनी मां के साथ बाजार में सामान खरीदने निकली थी। इसी बीच सुुभाष नगर निवासी टिंकू नाम के सिरफिरे ने धारदार हथियार हंसिए से किशोरी के ऊपर हमला कर दिया।
घायल किशोरी जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गई। अचानक हुए हमले के चलते किशोरी की मां आवक हो गई और बेटी को बचाने के लिए शोर मचाने लगी। आसपास के दुकानदारों ने युवक को पकड़ लिया।
युवक दुकानदारों को भी जान से मारने की धमकी दे रहा था। दुकानदारों ने आरोपी टिंकू को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चौकी के निकट हुई इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
घायल किशोरी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर टिंकू को जेल भेज दिया गया है।