फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   खेत में पराली जलाने गया बुजुर्ग जिंदा जला

खेत में पराली जलाने गया बुजुर्ग जिंदा जला

Tue, 14 May 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
खेत में पराली जलाने गया बुजुर्ग जिंदा जला
देहात-बलरामपुर। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रानीजोत गांव में सोमवार दोपहर गेहूं की पराली जलाने खेत गए वृद्ध की जलकर मौत हो गई। पराली से गन्ने के खेत में आग लगने से वृद्ध हड़बड़ा गया और आग बुझाने के चक्कर में खुद जल गया। ग्राम प्रधान ने महराजगंज तराई थाने में सूचना देने के साथ ही शव का पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन


थाना महराजगंज तराई के रानीजोत के प्रधान सामून खां ने मंगलवार को बताया कि गांव के लाल मोहम्मद (85) कंबाइन मशीन से गेहूं कटवाकर पराली जलाने गए थे। भीषण गर्मी व तेज हवा के चलते आग की लपटों ने पराली वाले खेत के बगल में लगे गन्ने की फसल को चपेट में ले लिया। गन्ने के खेत में आग लगते ही लाल मोहम्मद हड़बड़ाहट में आग बुझाने लगे।
विज्ञापन


तभी उनके कपड़ों में भी आग लग गई। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत होने के चलते लोगों को पहुंचने में थोड़ा समय लगा। जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक लाल मोहम्मद की मौके पर ही जलकर मौत हो चुकी थी। ग्राम पंचायत की बैठक बुलाकर प्रधान ने सर्वसम्मति से लाल मोहम्मद के शव का पंचनामा कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को शव सौंप दिया। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजितराम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed