फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   चोरों ने उड़ाया नकदी समेत ढाई लाख का माल

चोरों ने उड़ाया नकदी समेत ढाई लाख का माल

Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने उड़ाया नकदी समेत ढाई लाख का माल

विज्ञापन
चोरों ने उड़ाया नकदी समेत ढाई लाख का माल

बलरामपुर। तुलसीपुर ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर में तैनात तकनीकी सहायक के किराए के मकान का पिछला दरवाजा तोड़कर चोरों ने घर में रखी 60 हजार नकदी व करीब दो लाख का जेवर पार कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

तकनीकी सहायक इम्तियाज अहमद ने बताया कि वह कौवापुर बाजार में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में चोरों ने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर कमरे में रखी 60 हजार नकदी व करीब दो लाख के जेवर पार कर दिया ।
विज्ञापन


चोरों ने अलमारी का सारा सामान भी बिखेर दिया। इम्तियाज मूलरूप से ग्राम केवटी बादुल्ला थाना बिसवां जनपद सीतापुर के रहने वाले हैं। पीड़ित ने मामले की तहरीर महराजगंज तराई थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शनिवार भोर में डायल-100 की गाड़ी पर फायर करने वाले बदमाशों के बाइक की डिक्की से इम्तियाज के घर से चोरी हुआ छाता भी मिला है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed