फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   लग्जरी कार को लेकर दिन भी हैरान, नहीं मिला कोई आपतिजनक सामान- संशोधित खबर फाइल नंबर 1

लग्जरी कार को लेकर दिन भी हैरान, नहीं मिला कोई आपतिजनक सामान- संशोधित खबर फाइल नंबर 1

Fri, 15 Feb 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
लग्जरी कार को लेकर दिन भी हैरान, नहीं मिला कोई आपतिजनक सामान- संशोधित खबर फाइल नंबर 1
लावारिस कार को लेकर पुलिस हलकान
विज्ञापन


बलरामपुर। नगर के रेलवे स्टेशन के निकट लावारिस खड़ी कार एसएसबी व पुलिस के लिए सिरदर्द बनी रही। पूरे दिन की छानबीन के बाद भी कार का लॉक नहीं खोला गया।

जांच के लिए अयोध्या से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जांच-पड़ताल के बाद बम निरोधक दस्ते ने गाड़ी का लॉक खोला। गाड़ी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। गाड़ी की नंबर प्लेट भी गलत मिली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा अवधेश राय ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के निकट एक लावारिस कार लॉक खड़ी थी। कार के अंदर कंबल में लिपटा हुआ कोई सामान दिखा।
विज्ञापन


मामला संवेदनशील होने के चलते मौके पर एसएसबी डॉग स्कवॉयड की टीम को बुलाया गया। डॉग स्क्वायड प्रभारी बजरंग लाल ने गाड़ी के चारों तरफ खुफिया कुत्तों को घुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग लाल के मुताबिक कार में कुछ संदिग्ध वस्तु है जिससे लॉक खोलना उचित नहीं है। पुलिस की एक चेक टीम ने भी गहन जांच पड़ताल की। पुलिस तथा एसएसबी के अधिकारियों ने विचार विमर्श करने के उपरांत अयोध्या से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया।

बम निरोधक दस्ते को गाड़ी में किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। गाड़ी की नंबर प्लेट भी फर्जी निकली। यह गाड़ी किसी भठ्ठा मालिक के ट्रैक्टर के नंबर पर चल रही थी।


हालांकि पुलिस ने भठ्ठा मालिक के नाम का खुलासा नहीं किया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि बम निरोधक दस्ते की छानबीन के बाद गाड़ी में कोई भी आपत्तिजनक व खतरनाक सामान नहीं मिला है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। जल्दी ही गाड़ी के स्वामी तथा अन्य बिंदुओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed