{"_id":"599c5fbd4f1c1bac518b459d","slug":"181503420349-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में मिला गर्भवती विवाहिता का शव.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में मिला गर्भवती विवाहिता का शव.
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालद्मत में मिला गर्भवती का शव
- पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुला बुजुर्ग के मजरे भैंसाही में मंगलवार को 19 वर्षीय गर्भवती विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में पाया गया है। मृतका के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी अभयप्रताप सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बुआ पम्मी (19) की शादी गत वर्ष भैंसाही निवासी विनय सिंह से हुई थी। बुआ दो बहनें थीं। उनका कोई भाई नहीं था। इसी बात का फायदा उठाकर बुआ के पति व अन्य ससुरालीजन उनके ऊपर मायके की जमीन बैनामा कराने का दबाव बनाते थे। मांग न पूरी होने पर इन लोगों ने कई बार बुआ को मारा-पीटा भी था। इस समय बुआ के पेट में 8 महीने का गर्भ था। अभय का आरोप है कि जमीन न मिलने से नाराज ससुरालीजनों ने बुआ की हत्या कर दी है। मंगलवार को बुआ का शव ससुराल में संदिग्ध हालत में पाया गया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि अभय सिंह की तहरीर पर पति विनय सिंह, ससुर सूर्यनरायन सिंह तथा सास नाम अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।