फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पांच दिन से लापता अधेड़ का शव खेत में गड़ा मिला

पांच दिन से लापता अधेड़ का शव खेत में गड़ा मिला

Fri, 30 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन से लापता अधेड़ का शव खेत में गड़ा मिला
लापता अधेड़ का शव खेत में गड़ा मिला
विज्ञापन


बेटे का आरोप जमीनी रंजिश में की गई हत्या
पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया केस, छानबीन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
हरैया सतघरवा-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरहा संगीतपुर गांव में पांच दिन से लापता अधेड़ का शव खेत में गड़ा हुआ मिला है। मृतक के बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर जमीनी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शनिवार को थाना हरैया के ग्राम मुरहा संगीतपुर निवासी राकेश कुमार तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके 56 वर्षीय पिता भैयाराम तिवारी गत 25 जून शाम चार बजे खेत से लापता हो गए थे। भैयाराम तिवारी की गुमशुदगी रिपोर्ट भी 26 जून को दर्ज कराई गई थी। राकेश का कहना है कि वह लोग पिता की तलाश कर ही रहे थे कि गुरुवार रात गांव के बाहर खेत में ही लोग गड्ढा खोदते हुए दिखाई दिए। टार्च जलाने पर वह लोग जंगल की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों को बुलाकर राकेश ने गड्ढे की खुदाई की तो वहां उनके पिता का सड़ा गला शव बरामद हुआ। राकेश का कहना है कि गांव के ही सगे भाई सदाशिव तथा शिव कुमार से मेरे पिताजी का जमीनी विवाद चल रहा था। इन्हीं लोगों ने मेरे पिता की हत्या कर दी और शव खेत में गड्ढ़ा खोदकर छिपा दिया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगेश शुक्ला ने बताया कि राकेश की तहरीर पर सदाशिव तथा शिव कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। एसपी ने थानाध्यक्ष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed