{"_id":"5bc0de04bdec22695a4bd8a5","slug":"151539366404-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीएम के कूलिंग प्लांट में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीसीएम के कूलिंग प्लांट में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर चीनी मिल के कूलिंग प्लांट में लगी आग
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल के कूलिंग प्लांट में शुक्रवार शाम छह बजे अचानक आग लग गई। घटना में लाखों रुपये के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व चीनी मिल के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
सीओ सिटी ओपी सिंह ने बताया कि, शुक्रवार शाम छह बजे बलरामपुर चीनी मिल के कूलिंग प्लांट से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
चीनी मिल कर्मियों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन व पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मौके पर बलरामपुर चीनी मिल के अधिकारी भी मौजूद रहे। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
क्षति का आंकलन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। बीसीएम के अध्याषी अध्यक्ष एनके खेतान ने फोन पर बताया कि, वह बाहर हैं। घटना व नुकसान के बारे में सटीक जानकारी नहीं है।