फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   संशोधित खबर बलरामपुर

संशोधित खबर बलरामपुर

Wed, 21 Mar 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
संशोधित खबर बलरामपुर

विज्ञापन
पिता व दो बेटों की मुंबई में हत्या

गैड़ास बुजुर्ग-बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीटजोत भरवलिया निवासी पिता व उसके दो बेटों की मुंबई के भांडुप में पड़ोसियों ने विवाद होने पर धारदार हथियार से हत्या कर दी।

बाप व बेटो की हत्या से परिजनों में हाहाकार मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन शव लेने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं।

मंगलवार को ग्राम पंचायत भरवलिया के ग्राम प्रधान निजामुद्दीन ने बताया कि गांव के ही रहने वाले दामाद गुलाम अली(50) तथा उनके दो बेटे शहबाज(25) तथा शादाब(15) मुंबई के भांडुप में रहकर स्क्रैप का कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन


गत रविवार शाम को गुलाम अली व उनके बेटों से पड़ोसियों का विवाद हो गया। विवाद घर के सामने सब्जी की दुकान लगाने को लेकर हुआ था। मृतक गुलाम अली करीब 30 साल से सपरिवार मुंबई में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमलाकर बाप तथा दो बेटो को मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ लोग मृतकों का शव लेने मुंबई पहुंच चुके हैं।

ग्राम प्रधान ने बताया कि स्क्रैप के कारोबार को लेकर हुई हत्या से सगे-संबंधी रिश्तेदार व गांव के पड़ोसी बेहद दुखी है। मृतकों के सगे-संबंधियों व ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


इन लोगों का कहना है कि मामूली बात को लेकर ऐसी घटना होने से लोगों का बाहर रहकर रोजी-रोटी कमाना दहशतपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोगों ने मुंबई में रहने वाले अपने परिजनों को इस घटना से सबक लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed