फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime gonda ex mp rizwan jaheer balrampur

Balrampur News: रिजवान जहीर की 4.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 27 Mar 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 27 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime gonda ex mp rizwan jaheer balrampur
डुगडुगी पिटवाते अ​धिकारी व पुलिस।
तुलसीपुर (बलरामपुर)। हत्या के आरोप में ललितपुर जेल में बंद पूर्व सांसद व माफिया रिजवान जहीर के संपत्तियों की खोजबीन एक बार फिर शुरू हो गई है। दामाद रमीज नेमत के नाम से खरीदी गई चार करोड़ 75 लाख रुपये की संपत्ति को सोमवार की शाम को प्रशासन की टीम ने कुर्क कर दिया है। साथ ही दो अन्य संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तुलसीपुर के शीतलापुर निवासी रिजवान जहीर बीते वर्ष 2022 से हत्या के आरोप में जेल में बंद है। वर्तमान में वह ललितपुर जेल में है। उन पर गैंगेस्टर एक्ट सहित कई अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पहले ही इनकी काफी संपत्ति जब्त की जा चुकी है। कुछ संपत्ति शेष थी, जिस पर प्लांटिंग किए जाने की जानकारी प्रशासन को मिली थी।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि जांच कराई गई तो पता चला कि रिजवान जहीर ने अवैध तरीके से तुलसीपुर गांव में चार करोड़ 75 लाख 86 हजार रुपये की संपत्ति अपने दामाद रमीज नेमत के नाम से खरीदी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की शाम को एसडीएम मंगलेश दूबे, सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व निरीक्षक विजय कुमार सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तुलसीपुर गांव पहुंचा। एसडीएम ने यहां पर डुग्गी मुनादी कराते हुए संपत्ति कुर्क कर ली। एसपी ने बताया कि दो अन्य प्लाटों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed