फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime,case,elecation

पूर्व राज्य मंत्री समेत 40 पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस

Sun, 16 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime,case,elecation
गैसड़ी (बलरामपुर)। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का जिले में पहला केस दर्ज किया गया है। पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेता समेत 40 लोगों के खिलाफ गैसड़ी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के महादेव शिवपुर गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन न करने के साथ धारा 144 का भी उल्लंघन किया गया है। इस दौरान बिना अभिलेख वाले दो वाहनों को सीज किया गया है, जबकि 15 वाहनों का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली ओम प्रकाश सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि महादेव शिवपुर गांव में दिनेश कुमार वर्मा के घर में 15 जनवरी को बिना अनुमति के समाजवादी पार्टी की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल पालन नहीं किया गया, धारा 144 का भी उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देेश का पालन करते हुए नामजद के रुप में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव, उमर मोहम्मद, दिनेश कुमार व शिव कुमार समेत अज्ञात 40 लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज की गई है। सपा के काफिले में शामिल दो वाहनों के अभिलेख न मिलने पर सीज कर दिया गया है। 15 वाहनों का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed