{"_id":"62acc62c81fbf6541338db18","slug":"crime-balrampur-news-lko6356643165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में परिवार पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में परिवार पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का आरोप
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के साहेबनगर गांव के पास 11 जून को हुए सड़क हादसे में एक नया मोड़ आ गया है। रमनगरा कला निवासी रामधीरज ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर गाड़ी चढ़ाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में रामधीरज ने कहा है कि उसका बेटा निब्बर अपनी पत्नी सुनीता, पोते अमर तथा नातिन कल्पना को बाइक से लेकर ससुराल से घर आ रहा था। साहेबनगर गांव के पास बेटे ने सड़क के किनारे बाइक रोक कर पेड़ के नीचे आराम कर रहा था।
तभी रंजिश के चलते विपक्षियों ने तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी बेटे, बहू व बच्चों के ऊपर चढ़ा दी। घटना में बेटे, पोते व नातिन की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बहू जिला अस्पताल में भर्ती है। होश आने पर बहू ने बताया कि हम लोग पेड़ के नीचे बैठे थे। विपक्षियों ने जान बूझकर पिकअप गाड़ी हम लोगों के ऊपर चढ़ा दी। घटना से पहले हमने देखा व पहचाना है।
विज्ञापन
रामधीरज का कहना है कि पुलिस घटना को महज दुर्घटना बताकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि अस्पताल में भर्ती घायल बहू का बयान लेकर घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।