फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या

Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
देहात(बलरामपुर)। देहात कोतवाली बलरामपुर क्षेत्र के भूईरी गांव में दहेज में बाइक न मिलने के चलते ससुराली जनों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मां का आरोप है कि बेटी के पति, सास व ससुर ने फांसी पर लटका कर मार डाला है। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम इमिलिया कस्बा थाना खरगूपुर निवासी सुंदरवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि अपनी बेटी कंचन देवी(22) की शादी 19 मई 2021 को बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूईरी निवासी आशीष कुमार सोनकर से की थी। शादी के समय समर्थ के अनुसार दान दहेज दिया था। बेटी के ससुराली जन दिए दान दहेज से खुश नहीं थे। अक्सर बाइक की मांग को लेकर कंचन को मारते-पीटते थे, और उसे खाना-पानी नहीं देते थे। कंचन मायके आकर सारी बात परिजनों को बताती थी। पड़ोसियों ने कई बार कंचन के पति व उनके घरवालों को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह लोग नहीं माने। रविवार की सुबह पता चला कि मेरी बेटी की मौत हो गई है। भूईरी पहुंची तो देखा कि बेटी की लाश दरवाजे पर पड़ी है। बेटी के गले में फांसी के निशान हैं।
विज्ञापन

सुंदरवती का कहना है कि बेटी को दहेज में बाइक न मिलने पर पति आशीष कुमार, ससुर मिश्रीलाल तथा सास वंदना ने फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि सुंदरवती की तहरीर पर मृतका के पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed