{"_id":"61e1c6dbad27d6387f3116d9","slug":"crime-balrampur-news-lko6134777119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने भारी मात्रा में पकड़ा शराब बनाने का कच्चा माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने भारी मात्रा में पकड़ा शराब बनाने का कच्चा माल
विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के रघुनाथपुर ग्वालियरग्रंट में छापा मारते एडीएम राम अभिलाष व अन्य।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विधान सभा चुनाव में मतदाताओं को शराब का प्रलोभन देकर नाजायज लाभ लेने वालों के खिलाफ अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है। चुनाव में इस्तेमाल होने वाले अवैध कच्ची शराब की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने छापेमारी शुरू कर दी है।
शुक्रवार को एडीएम राम अभिलाष, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव तथा जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर ग्वालियरग्रंट स्थित एक घर में छापेमारी की गई। घर से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। गृह स्वामी कुल्लू की निशानदेही पर घर से 50 मीटर दूर खेत में छिपाकर रखा गया शराब बनाने का 10 क्विंटल कच्चा माल(लहन) बरामद किया गया। बरामद शराब व लहन को नष्ट करा दिया गया है।
कुल्लू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। टीम ने क्षेत्र के कई सरकारी, देशी व अंग्रेजी दुकानों की भी जांच की, तथा दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना टोल फ्री नंबर 14405 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9454466019 पर दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।