फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

मुठभेड़ में जवान व 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

Wed, 07 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
बलरामपुर। मुठभेड़ में एक जवान व 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गए हैं। घायल जवान व बदमाश को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से बाइक व देशी तमंचा आदि बरामद किया गया है। एसपी हेमंत कुटियाल ने घटना स्थल और एएसपी अरविंद मिश्र ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

घायल बदमाश पर गोहत्या में वांछित अपराधी होने पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. राकेश सिंह ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसपी हेमंत कुटियाल ने बुधवार को बताया कि 50 हजार के इनामी अपराधी थाना रेहरा बाजार दर्जिनडीह मानापार बहेरिया निवासी गग्गे उर्फ नौशाद अली की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर उतरौला कोतवाली की पुलिस ने बदलपुर चौखड़िया के पास गैड़ास बुजुर्ग रोड पर बाइक से जा रहे इनामी बदमाश का पीछा किया। जब उसे रोकने का प्रयास किया उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन

अपनी बचाव में पुलिस ने भी बदमाश पर फायर किया जिसमें नौशाद के पैर में गोली लगी। घायल होकर वह बाइक से गिर गया। अंधेरे का लाभ उठाकर उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। धरपकड़ के दौरान कांस्टेबिल प्रदीप कुमार को गिरने से चोटें आई। बदमाश के साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई है। घायल बदमाश नौशाद और एक पुलिस जवान को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। बदमाश के पास से एक बाइक, एक देशी पिस्टल, दो खोखा 32 बोर, पांच जिंदा कारतूस 32 बोर के बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed