{"_id":"66d605d2ac75266e6204e286","slug":"cow-smugglers-are-connected-to-moradabad-and-rampur-balrampur-news-c-99-1-brp1002-113863-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मुरादाबाद व रामपुर से जुड़े गो तस्करों के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मुरादाबाद व रामपुर से जुड़े गो तस्करों के तार
Tue, 03 Sep 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
मौके से पकड़ी गई एक पिकअप रामपुर की तो दूसरी मुरादाबाद की
जांच से हुआ खुलासा, पुलिस ने तेज की गो तस्करों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। तुलसीपुर में शनिवार की रात मुठभेड़ के बाद पुलिस गो तस्करों की खोजबीन में जुटी हुई है। मौके से पकड़ी गई एक पिकअप मुरादाबाद व दूसरी रामपुर की पाई गई है। इसके आधार पर इन दोनों जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। वहीं, तुलसीपुर पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है।
शनिवार की रात रग्घूडीह गांव में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर गो तस्करों ने हमला बोल दिया था। इसमें तुलसीपुर में तैनात सिपाही मनीष घायल हो गया था। पुलिस ने दो पिकअप पर लदे आठ गोवंश बरामद किए थे। हालांकि पुलिस की फायरिंग के बाद गो तस्कर भाग निकले थे। इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
अब तक की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि एक पिकअप रामपुर व एक पिकअप मुरादाबाद की है। वाहनों के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मिली जानकारी को केंद्र मानकर पुलिस अब वाहन मालिकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके लिए उन जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसमें स्थानीय स्तर पर भी कुछ लोगों के शामिल होने की भूमिका की जांच की जा रही है। तुलसीपुर कोतवाल अशोक सिंह का कहना है कि पुराने मामलों की फाइल भी खंगाली जा रही है। दो माह पहले भी गो तस्करी का ऐसा ही मामला सामने आया था।
विज्ञापन
एएसपी योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। हरेक स्तर से इसमें गो तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।