फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Counting of votes tomorrow, fate of 575 candidates will be decided

Balrampur News: मतगणना कल, 575 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Thu, 11 May 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 11 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes tomorrow, fate of 575 candidates will be decided
बलरामपुर के उतरौला में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम संतोष कुमार ओझा।
बलरामपुर। जिले के पांचों निकायों में हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को होनी है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 72 व सभासद पद के लिए 503 उम्मीदवार मैदान में है। प्रशासन ने मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि मतगणना के 12 घंटे पूर्व मतगणना कार्मिकों का दूसरा रेंडमाइजेशन कराया जाएगा। कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

साथ ही मतगणना स्थल पर बेरिकेडिंग, एंट्री प्वाइंट, एग्जिट प्वाइंट, मीडिया सेंटर, इंटरनेट, प्रिंटर, कंप्यूटर आदि के बारे में जानकारी ली गई। डीएम ने कहा कि मतगणना कार्मिकों के लिए नाश्ता पानी आदि की व्यवस्था,काउंटिंग एजेंट के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति मतगणना एजेंट ना बने। मतगणना के दौरान प्रत्येक काउंटिंग टेबल की वीडियोग्राफी कराई जाय। बैठक में एडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का लिया जायजा
एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा प्लान को लेकर चर्चा की। रूट डायवर्जन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।



मतगणना की व्यवस्था पर एक नजर
प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक व एक अतिरिक्त गणना सहायक होंगे। मतगणना कक्ष में अभिकर्ताओं व मतगणना कर्मियों के बीच बेरीकेडिंग की जाएगी। कक्ष में एक समय में उम्मीदवार या निर्वाचन अभिकर्ता या उसके मतगणना अभिकर्ता में से कोई एक ही रहेगा। मतगणना केंद्र के परिसर के 200 मीटर की परिधि में केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर लाई गईं मतपेटिकाओं के सील आदि की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों, निर्वाचन अभिकर्ता व गणना अभिकर्ताओं से भी संतुष्टि कराई जाएगी। प्रत्येक वार्ड के जिस मतदेय स्थल की गणना प्रारंभ की जाएगी, उसकी उद्घोषणा की जाएगी। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी पदों के लिए प्राप्त डाक मतपत्रों की मतगणना सबसे पहले की जाएगी। एक-एक बूथ के मतपत्रों की 50-50 की गड्डी बनाकर मतपत्र लेखा से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed