फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Corona vaccine will be applied daily in all nine CHCs

सभी 9 सीएचसी में हर दिन होगा टीकाकरण

Wed, 10 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be applied daily in all nine CHCs
बलरामपुर। नियमित टीकाकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के सभी 9 सीएचसी में नियमित टीकाकरण कराया जाएगा। सीएचसी के सभी चिकित्साधिकारियों व बीपीसीएम के खिलाफ नियमित टीकाकरण के प्रगति में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोई भी बच्चा व गर्भवती महिला टीकाकरण से न छूटे। सेशन की संख्या बढ़ाकर लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लोगों को कोविड 19 का टीकाकरण किया जाए। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए।
विज्ञापन

यह बातें डीएम श्रुति ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित कोविड 19 व नियमित टीकाकरण के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड अभियान की समीक्षा करते हुए कही। बैठक का संचालन करते हुए सीएमओ ने कहा कि एक मार्च से कोविड 19 टीकाकरण का तृतीय फेज प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों और 45 से 59 वर्ष आयु के बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति आरोग्य सेतु एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराकर कोरोना टीकाकरण करा सकते है। जिले के एक लाख 90 हजार लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। मार्च माह में 47 हजार लोगों को कोरोना टीका लगाया जाना है।
डीएम ने डीपीओ केएम पांडेय, बीएसए डॉ. रामचंद्र, डीआईओएस गोविंदराम, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह के साथ-साथ तीनों तहसीलों के एसडीएम और चारों नगर निकायों के ईओ को निर्देश दिया कि कोरोना टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक कराएं।
सभी सीएचसी के चिकित्साधिकारियों को डीएम ने कोरोना टीकाकरण में सेशन बढ़ाने का निर्देश दिया। नियमित टीकाकरण की रिपोर्ट डब्ल्यूएचओ व युनिसेफ की तरफ से प्रस्तुत की गई। अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 तक 5090 बच्चों का नियमित टीकाकरण का सर्वे किया गया जिसमें 79 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण पाया गया।
16 प्रतिशत बच्चों का पार्सियल टीकाकरण और चार प्रतिशत बच्चे टीकाकरण से छूटे पाए गए। डीएम ने सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह को निर्देश दिया कि नियमित टीकाकरण में प्रगति लाएं। कम प्रगति वाले ब्लॉक सदर, गैड़ास बुजुर्ग, गैसड़ी, पचपेड़वा व शिवपुरा के ब्लॉक मोबलाइजर को तलब कर कार्रवाई करने और टीकाकरण की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया।

महात्वाकांक्षी जनपद के तहत बलरामपुर नीति आयोग के मानक में शामिल है। नियमित टीकाकरण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। 10 मार्च से शरू हुए आयुष्मान कार्ड अभियान की समीक्षा की गई जो परिवार आयुष्मान भारत योजना में पात्र है उनसे गोल्डेन कार्ड बनवाने की अपील की गई।
इस योजना में लाभार्थी परिवार को पांच लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है। कामन सर्विस सेंटर से आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed