फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Corona's havoc halts in the village, patients are getting healthy

गांव में थम रहा कोरोना का कहर, मरीज हो रहे स्वस्थ

Tue, 18 May 2021 08:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Corona's havoc halts in the village, patients are getting healthy
बलरामपुर। रमजान, ईद व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते बाहर से आए प्रवासियों ने गांव में भी कोरोना का संक्रमण फैला दिया। सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत भगवानपुर के मजरे घोसियार को भी कोरोना ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। बीते दिनों गांव में 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में रहते हुए मरीजों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया। स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार दवा खाने से सभी मरीजों की हालत बेहतर है।
सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत भगवानपुर की आबादी करीब ढाई हजार है। यहां पर रमजान, ईद और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान भारी संख्या में प्रवासी गांव लौटे थे। ग्राम प्रधान माधुरी पांडेय के प्रतिनिधि अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद गांव के तमाम लोग सर्दी-जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

लक्षण होने के कारण सभी लोगों का कोविड टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट आने पर 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी लोगों को होम आइसोलेट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर मरीजों को दवा की किट मुहैया कराई और स्वस्थ होने के लिए तमाम सुझाव भी दिए। प्रशासन की तरफ से गांव में प्रभावित क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर पूरा एरिया सील कर दिया गया। गांव में नियमित रूप से साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
ग्रामवासी प्रमोद, रमेश, कमलेश, अतुल कुमार पांडेय, अनुभव व अरविंद कुमार आदि ने बताया कि सभी मरीजों को दवा की किट दी गई है। निगरानी समिति के सदस्य लगातार मरीजों का हाल चाल ले रहे हैं।
सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों को भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दवा दी गई है। लोग दवा खाने के साथ-साथ गर्म पानी, भाप एवं काढ़े का सेवन भी कर रहे हैं। इन सब उपायों के कारण सभी मरीजों की हालत पहले से बेहतर है। किसी को कोई समस्या नहीं है। सभी लोग अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

गांव में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट करने के साथ-साथ दवा की किट उपलब्ध कराई गई है। सभी मरीजों की निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed