{"_id":"608ede5c8ebc3ebcff3a23fb","slug":"corona-protocol-breaking-out-of-counting-centers-balrampur-news-lko5765921117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना केंद्रों के बाहर टूट रहा कोरोना प्रोटोकॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना केंद्रों के बाहर टूट रहा कोरोना प्रोटोकॉल
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सभी नौ ब्लॉकों के मतगणना केंद्रों के बाहर रविवार को मतगणना कराने वाले उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। इससे कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर अनदेखी हुई।
प्रशासन की तरफ से मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों को तैनात करके भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। वहीं केंद्रों के गेट पर डबल मास्क, हैंड सैनिटाइजर व पास आदि की जांच करके थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों व उनके एजेंटों को मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया गया।
जिले में सभी नौ ब्लॉकों के मतगणना केंद्रों पर रविवार को जैसे ही पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती शुरु हुई वैसे ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई है। इससे प्रशासन की तरफ से लागू लॉकडाउन पूरी तरह से बेअसर दिखने लगा।
विज्ञापन
कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर प्रशासन की तरफ से जुर्माना लगाने की चेतावनी का भी पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों व उनके समर्थकों पर कोई खास असर नहीं दिखा। मतगणना स्थलों के बाहर दिन भर उम्मीदवारों व उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा है।
वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बताया कि सभी केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए मजिस्ट्रेटों के साथ फोर्स को तैनात किया गया है। मजिस्ट्रेटों से कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन कराने के संबंध में रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।