फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Corona infection increasing in Balrampur, five positive

बलरामपुर में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, पांच मिले पॉजिटिव

Sat, 03 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Corona infection increasing in Balrampur, five positive
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार की रात व शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कुल पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटैक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात व शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कुल पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में तुलसीपुर पुरानी बाजार के दो, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर व शंकरपुर में एक-एक तथा गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम जैतापुर में एक व्यक्ति शामिल हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इन लोगों के कांटैक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को विभिन्न स्थानों पर भर्ती चार कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ हुए इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुुए घर भेज दिया गया। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1576 हो गई है। 1386 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 171 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed