फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Corona curfew being flown

कोरोना कर्फ्यू की उड़ाई जा रही धज्जियां

Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew being flown
बलरामपुर। जिले में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की जमकर धज्जियां उड़ाई जारी है। सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर लोग ठीक से मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे है। गांवों में कोरोना महामारी की रफ्तार बढ़ती जा रही है। ऐसे में नियमों की अनदेखी लोगों के लिए कहीं भारी न पड़ जाए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के वीर विनय चौराहे के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक में पैसा निकालने के लिए बुधवार को ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी नहीं किया गया। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए लोग मास्क का भी ठीक ढंग से प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति भगवतीगंज में खाद वितरण के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर जुटे किसान की भारी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। मौके पर मौजूद किसान सही ढंग से मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गन्ने की फसल में खाद डालने के लिए खरीदने आए है। भीड़ के चलते खाद लेने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इसी तरह से जिले भर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए 17 मई की प्रात: सात बजे तक के लिए आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।
जिले में आंशिक कर्फ्यू का कोई असर भी नहीं दिख रहा है। लोग सड़कों पर बेखौफ होकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सहालग व ईद के चलते लोग बाजारों में सामानों की खरीदारी के घरों से बाहर निकल रहे हैं।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रशासन की तरफ से सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक के लिए जरुरी सेवाओं वाली दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। दवाओं, सब्जियों, किराना, फलों व अन्य जरुरी सेवाओं वाली दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
जिले भर के शहरी व ग्रामीण बाजारों में कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगाया गया आंशिक कर्फ्यू का कोई असर नहीं दिख रहा है। लोग सड़कों पर बेखौफ होकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं।
कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डीएम श्रुति ने बताया कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू में जरूरी सेवाएं छोड़कर बाकी सभी लोगों को घरों के अंदर सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है।

कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन कराने के लिए तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ के साथ जिले के सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed