फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CORONA

आर्थिक नुकसान के डर से बुस्टर डोज लगाने को तैयार नहीं निजी अस्पताल

Fri, 27 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
CORONA
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को पैसा देकर बूस्टर डोज लगवाने की सुविधा प्रदान की है। इस आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए सरकार ने भले ही आदेश जारी कर दिया है लेकिन प्राइवेट अस्पताल दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिले में इस आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाने की मुहिम अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। पैसा लेकर बूस्टर डोज लगाने में निजी अस्पतालों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरून कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों से पैसा लेकर बूस्टर डोज लगाने का आदेश जारी किया है। सरकार की ओर से बूस्टर डोज की कीमत 225 रुपये निर्धारित की गई है। यदि प्राइवेट अस्पताल किसी को बूस्टर डोज लगाते हैं तो वह 150 रुपये सर्विस चार्ज ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त एक डोज पर 11.25 रुपये जीएसटी भी वसूल किया जाना है। निजी अस्पताल में बूस्टर डोज लेने के लिए कम से कम 386.25 रुपये देने होंगे। बूस्टर डोज लगाने की अनुमति ऐसे अस्पताल को दिया जाना है जिनके पास वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

कोविशील्ड की कम से कम 50 वायल एवं कोवैक्सीन की कम से कम 16 वायल वैक्सीन सीधे कंपनी से मंगानी होगी। कोल्ड चेन प्रबंधक श्यामजी मिश्र ने बताया कि सरकार के निर्देश पर पैसा लेकर बूस्टर डोज लगाने के लिए करीब दर्जनभर प्राइवेट अस्पतालों से संपर्क किया गया लेकिन अभी तक कोई तैयार नहीं हुआ है। निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि पैसे देकर कोई भी टीका लगवाने नहीं आता है। एक समस्या और है कि एक वायल में कम से कम 10 डोज वैक्सीन होती है। वैक्सीन की डोज लगवाने दस लोग इकट्ठा आते ही नहीं हैं। एक-दो लोगों को वैक्सीन लगाने पर बची हुआ डोज चार घंटे बाद खराब हो जाती है। वैक्सीन की डोज खराब होने से काफी नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सरकार के निर्देशानुसार जिले में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए निजी अस्पतालों से संपर्क किया जा रहा है। कुछ निजी अस्पतालों के संचालकों से बात भी हुई है। बूस्टर डोज लगाने के संबंध में जो गाइड लाइन प्राप्त हुई है, उसके अनुसार जल्द ही बूस्टर डोज देने की मुहिम शुरू की जाएगी। डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed