{"_id":"6577fc67fc37fe871f09683b","slug":"cooperative-department-will-build-100-metric-ton-warehouse-in-charsadi-balrampur-news-c-100-1-gon1004-9230-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सहकारिता विभाग चरसड़ी में बनाएगा 100 मीट्रिक टन का गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सहकारिता विभाग चरसड़ी में बनाएगा 100 मीट्रिक टन का गोदाम
Tue, 12 Dec 2023 11:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। कृषि उपज, बीज व उर्वरक का वैज्ञानिक ढंग से भंडारण करने के लिए सहकारिता विभाग की ओर से 100 मीट्रिक टन का गोदाम बनाया जाएगा। जिसके लिए राज्य निर्माण सहकारी संघ की ओर से कार्य योजना बनाई गई है।
चरसड़ी साधन सहकारी समिति परसपुर में करीब 52 साल पुराना गोदाम खंडहर हो चुका है। गोदाम 10 साल से बंद पड़ा है। अब इसे नए सिरे बनाने की योजना बनाई गई है। जहां धान, गेहूं, चावल व अन्य उर्वरकों को रखा जाएगा। सहकारिता विभाग की ओर से इस निर्माण कार्य का प्रस्ताव जिले से भेजा गया था। जहां स्वीकृत होने के बाद इसका टेंडर जारी किया गया है।
सहकारिता विभाग के सहायक कमिश्नर अशोक कुमार ने बताया कि 60 बाई 60 फीट जमीन पर इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। राज्य निर्माण सहकारी संघ इसमें कार्यदायी संस्था है। कार्य पूरा होने के बाद इसे जिले को हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
परसपुर के चरसड़ी में बनाए जा रहे गोदाम में 28 लाख की लागत से सिविल वर्क किया जाएगा। सीवरेज, सेप्टिक टैंक व सोकपिट कार्य की लागत 2.32 लाख रुपये निर्धारित की गई है। भवन निर्माण के बाद इलेक्ट्रीफिकेशन के लिए 2.41 लाख, बोरिंग व सबमर्सिबल पंप के लिए 1.97 लाख व फायर फाइटिंग के लिए 58 हजार रुपये खर्च किए जाने हैं।