{"_id":"69529e44e5092f47cf02abc8","slug":"control-room-activated-24-hours-due-to-cold-balrampur-news-c-99-1-slko1019-139810-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ठंड को लेकर 24 घंटे सक्रिय किया गया कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ठंड को लेकर 24 घंटे सक्रिय किया गया कंट्रोल रूम
विज्ञापन
बलरामपुर। ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि निराश्रितों और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पांचों नगर निकाय क्षेत्रों में छह रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं, जहां कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति निशुल्क ठहर सकता है।
साथ ही 206 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है, ताकि आमजन को ठंड से राहत मिल सके। डीएम ने बताया कि निराश्रित, गरीब और असहाय लोगों को शीत लहर से बचाने के लिए 4760 कंबल वितरित कराए जा रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर तक तराई क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा।
किसी भी आपात स्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम नंबर 9170277336 पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल के लिए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9918206383 पर सहायता उपलब्ध रहेगी। (संवाद)