फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Contracts worth crores of rupees were signed without permission

Balrampur News: बिना अनुमति हुआ था करोड़ों के कार्यों का अनुबंध

Sun, 29 Dec 2024 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Contracts worth crores of rupees were signed without permission
बलरामपुर। बाढ़ खंड में बिना अनुमति के करोड़ों रुपये के कार्य का अनुबंध कराने की शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से की गई है। बाढ़ खंड के मुख्य अभियंता विकास सिंह ने अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र मोहन को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों को जनपद बलरामपुर के देवरिया मुबारकपुर निवासी दीप नरायन मिश्र ने शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से आरोप लगाया है कि वर्ष 2023-24 व 2024-25 में उप खंड तृतीय में अधिशासी अभियंता व इंजीनियरों ने मिलीभगत करके बिना अनुमति के ही करोड़ों रुपये का अनुबंध पत्र बना दिया, जबकि शासन की मंशा है कि कोई भी देनदारी सृजित न की जाए। शिकायतकर्ता ने विभागीय उच्चाधिकारियों से मांग की कि मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। मुख्य अभियंता ने बताया कि मामले में अधीक्षण अभियंता को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed