फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Contractor escaped after putting boulder, trouble in traffic

बोल्डर डालकर फरार हुए ठेकेदार, आवागमन में परेशानी

Sun, 13 Dec 2020 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Contractor escaped after putting boulder, trouble in traffic
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। क्षेत्र के बैरियासुर्जनपुर से सहजौरा जाने वाले मार्ग पर करीब पांच वर्ष पूर्व ठेकेदार पत्थर डालकर फरार हो गया है। डामरीकरण न होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी विजयराम, रामगनेश, बुधराम, अकबर अली, मिठाई राम, बच्चाराम, चिरकुट, अन्नू, सियाराम, राजू, सुब्बन, जानकी, परशुराम व संजय आदि ने बताया कि ग्रामसभा बैरियासुर्जनपुर से सहजौरा जाने वाली संर्पक मार्ग पर वर्ष 2015-16 में पीडब्लूडी विभाग ने सड़क का निर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन

ठेकेदार ने सड़क पर बोल्डर (पत्थर) डालकर बिना डामरीकरण कराए ही फरार हो गया। सड़क पर पड़े बड़े-बड़े बोल्डर के बीच राहगीर पैदल, साइकिल व बाइक से आवागमन करते हैं। सड़क पर पड़े बोल्डर के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रास्ते से बैरिया, सुर्जनपुर, बरगदही, नौडिहवा, शिवालाडीह, राधिकानगर, नौडिहवा, सीतारापुरवा, बसालत पुरवा, सरायखास, नाहरपुरवा व सहजौरा सहित करीब 20 गांवों की लगभग तीन हजार आबादी प्रतिदिन आवागमन करती है। इन लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सड़क का मरम्मत कार्य पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed