फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Contract workers protested by protesting

संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Wed, 08 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Contract workers protested by protesting
बलरामपुर। मांगों के प्रति सरकार की उदासीनता से नाराज एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर बीते दिन धरना प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार की उदासीनता के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम व सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश विक्रम सिंह व जिला महामंत्री अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने संविदा कर्मियों का नियमितिकरण करने, वेतन विसंगति में सुधार किये जाने, सातवें वेतन आयोग का लाभ एवं जॉब सिक्योरिटी प्रदान किये जाने, गैर जनपद स्थानांतरण किये जाने, आउटसोर्सिंग नीति को समाप्त कर संविदा कर्मियों का समायोजन किये जाने, बीमा पॉलिसी का लाभ दिए जाने तथा आशा बहुओं के लिये नियत मानदेय निर्धारित किये जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सभी संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में स्मृति सिंह, डॉ. मोहित श्रीवास्तव डॉ. मनीष सिंह, योगिता, तेजश्वनी, मीना गौतम, भवानी सिंह, शशिकृत पांडेय, सर्वेश सिंह, अनिल श्रीवास्तव, राजेंद्र चौधरी, अरुण कुमार चौधरी व शिवराम यादव सहित तमाम संविदा कर्मी मौजूद रहे। शाम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश विक्रम सिंह ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed