फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Construction of 13 roads and drains will be done at a cost of 44 million

Balrampur News: 4.40 करोड़ से 13 सड़कों व नालियों का होगा निर्माण

Fri, 03 Apr 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Construction of 13 roads and drains will be done at a cost of 44 million
गैसड़ी। पचपेड़वा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क व नाली निर्माण के 13 कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर 4.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत कार्यों के पूरा होने के बाद शहर के कई मोहल्लों में आवागमन सुगम होगा और जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने से लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 03 बरगदही में जलकल परिसर से महमूद अशरफ के घर तक तथा पीडब्ल्यूडी रोड नहर पटरी होते हुए श्मशान घाट तक सीसी रोड के निर्माण पर 39.47-39.47 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 09 सिसहनिया में मस्जिद के पास से नहर तक, नाले के पास से राम किशोर पांडेय के प्लॉट तक और अहमद हुसैन के प्लॉट से तालाब तक सड़क निर्माण पर क्रमशः 39.45 लाख, 39.74 लाख और 39.74 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड नंबर एक बरगदवा में एनएच-730 से नहर पटरी होते हुए गल्ला मंडी के पीछे सर्वेश पांडेय के घर तक 39.07 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क बनेगी। वार्ड नंबर आठ बरगदवा (सेफ उत्तरी) में श्मशान घाट से जलालू के घर तक 25.58 लाख रुपये तथा वार्ड नंबर दो में उतरौला रोड से नदीम गार्टर के घर के पास तक 34.84 लाख रुपये से सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा वार्ड नंबर 16 बरगदवा (सेफ पूर्वी) में कंपोजिट विद्यालय से पानी टंकी तक 32.52 लाख रुपये, वार्ड नंबर नौ सिसहनिया में लाला चौधरी के घर से हातिम के घर तक 35.82 लाख रुपये तथा वार्ड नंबर 15 बरगदवा (सेफ दक्षिणी) में मुबारक के घर से गामा के मकान तक 31.01 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिसहनिया में ही कल्लू मियां के घर से सलाहुद्दीन के घर तक 17.24 लाख रुपये तथा वार्ड नंबर सात जुड़ीकुइया में सतई गौतम के घर से अमजद के घर होते हुए अजीज के घर तक 26.99 लाख रुपये से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। स्थानीय निवासी सर्वेश पांडेय और राम किशोर पांडेय ने बताया कि लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या बनी हुई थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं, सिसहनिया के रहने वाले अहमद हुसैन ने कहा कि सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।

प्राथमिकता पर होगा काम

सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म होगी और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
-ज्योति राय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed