फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Constitution same for all citizens

Balrampur News: संविधान सभी नागरिकों के लिए समान

Sat, 26 Nov 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Constitution same for all citizens
बलरामपुर। जिले के विभिन्न कार्यालयों तथा विद्यालयों में शनिवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संविधान निर्माताओं के योगदान को सम्मान देते हुए संविधान के मूल तत्वों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही विद्यार्थियों को संविधान के पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अपर उप जिलाधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया के सबसे लंबे संविधानों में से एक है। भारत का संविधान देश को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है।
विज्ञापन

ये अपने नागरिकों को न्याय, समानता व स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करने के साथ ही जाति, धर्म, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार स्वाति सिंह, सुुरेश उपाध्याय, रवि शुक्ल, बाबूराम पांडेय, आनंद, मनोज, इरशाद आदि मौजूद रहे।
एमएलके महाविद्यालय में संविधान दिवस पर ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के तमाम छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने संविधान की रूपरेखा एवं विशेषता पर प्रकाश डाला।
निबंध प्रतियोगिता में अंशिका पांडेय ने प्रथम, वैभव मिश्रा ने द्वितीय तथा साध्वी द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. आशीष कुमार लाल, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. आरके शुक्ल आदि मौजूद रहे।
बालिका इंटर कॉलेज में संविधान दिवस मनाते हुए प्रधानाचार्य रेखा देवी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान के पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिक्षक अविनाश मिश्र, सबिहा सुल्तान, सोनम मौर्य व सुमन यादव सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नंदनगर ठठिया, सीएचसी श्रीदत्तगंज व सीएचसी लठावर में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed