{"_id":"615de2c48ebc3e05e62198b6","slug":"congressmen-uproar-over-priyanka-s-release-arrested-balrampur-news-lko59894360","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों का हंगामा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों का हंगामा, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। लखीमपुर की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर अभद्रता किए जाने पर नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को जमकर हंगामा काटा। प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया।
पुलिस के रोके जाने को लेकर आक्रोशित कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। किसानों के हत्यारों की गिरफ्तारी और केन्द्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई। समाचार लिखे जाने तक भारी संख्या में कांग्रेसी नगर कोतवाली में जुटे रहे।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के आवास से बुधवार को भारी संख्या में कांग्रेसी धरना प्रदर्शन के लिए निकल रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेसियों को धरना प्रदर्शन करने के लिए रोका। पुलिसिया कार्रवाई से नाराज कांग्रेसियों ने हंगामा शुरु कर दिया।
विज्ञापन
धक्का-मुक्की के बाद पुलिस अपने वाहन में बैठाकर कांग्रेसियों को नगर कोतवाली ले आई। नगर कोतवाली में कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस की मिलीभगत से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
लखीमपुर की घटना में मारे गए किसानों के परिवार से मिलने जा रही पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अभी तक पुलिस गिरफ्तार किए हुए हैं। राष्ट्रीय महासचिव की गिरफ्तारी यह इंगित करती है कि हत्यारों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों के हत्यारों को बचाने वाली सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
कांग्रेसियों ने लखीमपुर में मारे गए निर्दोष किसानों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक-एक सदस्यों को सरकारी नौकरी, मामले की सीबीआई जांच, केन्द्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त किए जाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस दौरान पूर्व विधायक अशफाक अहमद, डा. पंकज गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवलाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राज बहादुर यादव, विनय मिश्रा, सादुल्ला खान, अमिरका प्रसाद, शराफतउल्ला, मो. याकूब, अख्तर हुसैन, मुबारक हुसैन, मो. जमील, अवधेश पाल सिंह व नियाज अहमद सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।