फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congress workers raging on indecency with Rahul-Priyanka

राहुल व प्रियंका गांधी के साथ अभद्रता पर भड़के कांग्रेसी, दी गिरफ्तारी

Thu, 01 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Congress workers raging on indecency with Rahul-Priyanka
बलरामपुर। हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता के घर जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता पर कांग्रेसी भड़क उठे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर कोतवाली में गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन

कांग्रेेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस मध्यजोन के अध्यक्ष दीपांकर सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह शैलू, दीपक मिश्रा, राम कुमार गुप्ता व सलीम शाह ने गिरफ्तारी देते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह निरंकुश है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता के घर जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ सत्ता के इशारे पर पुलिस ने जिस तरह अभद्रता की उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन

लोकतंत्र की हत्या करने वाली योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसे कृत्य कर रही है। हम सभी लोग इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि गैसड़ी क्षेत्र में पीड़ित छात्रा के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन रोक दिया। इसका भी हम विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर कोतवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर पंकज गुप्ता, अमिरका प्रसाद, हनीफ मास्टर, प्रतीक मिश्रा, रूपेंद्र त्रिपाठी व विनय कुमार मिश्रा सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed