फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congress's Aviral won in Haraiya

हरैया में अविरल तथा तुलसीपुर में स्वमिता ने मारी बाजी

Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress's Aviral won in Haraiya
बलरामपुर। ब्लॉक प्रमुख पद की एकमात्र सीट हरैया सतघरवा के लिए शनिवार को हुए मतदान में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अविरल सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाब पाठक को 15 मतों से हराकर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक में शुक्रवार देर शाम भाजपा प्रत्याशी अनीता सिंह तथा सपा प्रत्याशी फिरदोस बानो के मैदान से हटने के बाद भाजपा नेता प्रवीण सिंह विक्की की पत्नी स्वामिता सिंह को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। जिले में कुल 9 ब्लॉकों में 8 ब्लॉकों का प्रमुख पद भाजपा तथा एक प्रमुख पद पर कांग्रेस की झोली में गया है।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक में नामांकन पत्र खरीद को लेकर ही भाजपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़े चुकेे थे। यहां पर भाजपा के गुलाब पाठक को पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु के भतीजे अविरल सिंह उर्फ विशाल चुनौती दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक के कुल 134 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में अविरल सिंह को 74 मत व गुलाब पाठक को 59 प्राप्त हुए। एक मत निरस्त कर दिया गया। अविरल सिंह ने गुलाब पाठक को 15 मतों से शिकस्त देकर ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा कर लिया।
सबसे दिलचस्प स्थिति तुलसीपुर ब्लॉक में देखने को मिली। यहां पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता सिंह के सामने पार्टी के ही पदाधिकारी प्रवीण सिंह विक्की की पत्नी स्वामिता सिंह तथा सपा की फिरदोस बानो चुनाव मैदान में थी। विक्की सिंह देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर के काफी करीबी माने जाते है।
नाम वापसी के दिन शुक्रवार शाम क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के हस्तक्षेप पर राना प्रताप सिंह ने शक्तिपीठ पहुंचकर अपनी पत्नी अनीता सिंह का समर्थन भाजपा विधायकों, जिलाध्यक्ष व पीठ के महंत के सामने स्वामिता सिंह को दे दिया। इसी दौरान फिरदोस बानो भी चुनाव मैदान से हट गई। राना प्रताप सिंह का कहना था कि संगठन ने उनकी पत्नी अनीता सिंह को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था।
विक्की सिंह अपनी पत्नी को चुनाव मैदान से हटाने के लिए राजी नहीं हो रहे थे। दोनों की लड़ाई में सपा को फायदा होने की संभावना थी। इसलिए वह स्वामिता सिंह के समर्थन में अपनी पत्नी अनीता सिंह को चुनाव मैदान से हटा रहे है।

शनिवार को स्वामिता सिंह को आरओ सुभाष चंद्रा ने बिना चुनाव हुए ही निर्विरोध विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र दे दिया। जिले के सात ब्लॉकों में एकल नामांकन के चलते सात भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed