फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congress made maximum amendments in the Constitution: Pankaj

संविधान में कांग्रेस ने किए सबसे ज्यादा संशोधन : पंकज

Mon, 21 Apr 2025 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congress made maximum amendments in the Constitution: Pankaj
बलरामपुर। कांग्रेस की सरकार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर दोहरी नीति अपनाई। कांग्रेस ने बाबा साहब की बात तो दूर किसी भी महापुरुष का सम्मान नहीं किया। सम्मान देने के बजाय कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हरवाकर उनका अपमान किया। वहीं भाजपा की मोदी सरकार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की पंचपीठ बनाकर उनको सम्मान दिया है।
विज्ञापन

यह बातें जिला पंचायत सभागार में सोमवार को भाजपा की तरफ से आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहीं। कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल संविधान खतरे का भ्रम फैला रहे हैं, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में ही सबसे अधिक संविधान संशोधन किया गया। 1952 के चुनाव में कांग्रेस के जवाहर लाल नेहरू ने बाबा साहब के पीए को चुनाव लड़ाकर डॉ. आंबेडकर को चुनाव हरवाया था।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बाबा साहब के बनाए संविधान को बार-बार बदलने का कार्य किया है। सर्व प्रथम 1951 में जवाहर लाल नेहरू ने संविधान में संशोधन किया था। सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 88 बार संविधान को संशोधित करते हुए राज्यों की सरकार को बर्खास्त किया था। शाहबानों केस में कोर्ट का आदेश न मानते हुए सदन में प्रस्ताव लाकर संविधान संशोधित करने का कार्य भी कांग्रेस ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा, बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, वंदना पासवान, बाबूराम सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed