{"_id":"62192bec4287b65dc36cd55a","slug":"congress-jansabha-balrampur-news-lko619433322","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल लोगों की जान का है, सनद रहे हम हिसाब लेंगे: इमरान प्रतापगढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवाल लोगों की जान का है, सनद रहे हम हिसाब लेंगे: इमरान प्रतापगढ़ी
विज्ञापन
ोटो-11-बलरामपुर के धुसवा बाजार में जनसभा को संबोधित करते स्टार प्रचारक शायर इमरान प्रतापगढ़ी व अन?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैड़ास बुजुर्ग(बलरामपुर)। अवाम का है, किसान का है, सवाल लोगों की जान का है, है जो भी कातिल उन्हीं से इसका जवाब लेंगे, सनद रहे हम हिसाब लेंगे।। प्रदेश में गुंडे व अपराधी बेलगाम हैं। योगी बाबा से प्रदेश नहीं संभल रहा है। लोगों को बुलडोजर का भय दिखाकर भारतीय जनता पार्टी समाज को बांट रही है। कांग्रेस ने हमेशा जनता के मुद्दे को आगे रखकर संघर्ष किया है और करती रहेगी।
यह बातें शुक्रवार को उतरौला के धुसवा बाजार में कांग्रेस के प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए स्टार प्रचारक शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कही। उन्होंने कहा कि हाथरस में दलित की बेटी की लाश रात में जलाई गई। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने हाथरस, लखीमपुर खीरी व जामिया में सरकार के जुल्मी कारनामे के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, उस समय अखिलेश कहां थे। सपा ने हमेशा मौकापरस्त राजनीति की है। देश को कांग्रेस आगे ले जा सकती है। कहा कि उतरौला में सीधी लड़ाई भाजपा व कांग्रेस की है। आरोप लगाया कि बसपा सुप्रीमो पैसा लेकर टिकट बांटती हैं। इस बार उतरौला में सपा ने उन्हीं के नक्शेकदम पर पैसा लेकर टिकट दिया है।
किसान छुट्टा जानवरों से परेशान हैं। उन्होंने मौजूद लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी धीरू सिंह के लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर शकील अहमद, बब्बू मलिक, आरिफा बेकल उत्साही व धीरू सिंह ने भी लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा, सपा व बसपा पर जमकर प्रहार किया। इस मौके पर फखरूद्दीन, कृष्ण मुरारी, रजा हसन, तौकीर अहमद, एजाजुद्दीन, चंद्रशेखर मिश्र व अयाज खान मौजूद रहे।