फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congress is insulting the country by praising the enemy country

दुश्मन देश की तारीफ कर वतन का अपमान कर रही कांग्रेस

Sat, 17 Oct 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Congress is insulting the country by praising the enemy country
बलरामपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। मिशन शक्ति के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रवाद व देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत दिखे। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णयों से आज हम इस महामारी को काफी कम कर पाए हैं। पूरी दुनिया मोदी जी के निर्णयों की प्रशंसा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस के एक नेता कोरोना रोकने में दुश्मन देश की तारीफ कर 135 करोड़ भारतीयों का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश में सबसे अधिक समय तक राज करने वाली पार्टी मोदी के निर्णयों की लोकप्रियता से बौखला गई है। कांग्रेस-सपा-बसपा इस समय जाति व धर्म के नाम पर दंगे करवाना चाहती है। इनके मंसूबों को हम सफल नहीं होने देंगे। जन कल्याणकारी योजनाओं में हमने सबका साथ-सबका विकास का संकल्प पूरा किया है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। प्रदेश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का यहां कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि हमने चार करोड़ परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन, आठ करोड़ परिवारों को रसोई गैस, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान, 37 करोड़ को जनधन खाता तथा 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत बिना जाति-धर्म का भेद किए लाभ पहुंचाया है। 20 करोड़ लोगों को आत्मनिर्भरता पैकेज देकर आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। 67 वर्षों से जिन गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था अब यह काम उन्हें सीधे मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के तीन करोड़ लोगों को पक्का मकान तथा हर घर में इज्जत घर बनाने का काम केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने किया है। ऐसे में दुश्मन देश की तारीफ तथा धर्म व जाति के नाम पर राजनीति करने वाले देश की जनता का अपमान कर रहे है। हम यह कृत्य कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे लोगों का चरित्र व चेहरा जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed