फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   congress

सिर्फ कांग्रेस ने महिलाओं पर जताया भरोसा

Thu, 17 Feb 2022 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
congress
बलरामपुर। सभी राजनीति दल मंच पर भले ही महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की बात करते हों लेकिन हकीकत इससे जुदा है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ किसी भी अन्य दल ने आधी आबादी पर भरोसा नहीं जताया है। जिला बनने के बाद वर्ष 2002 में सदर सीट से सपा की महिला प्रत्याशी गीता सिंह विधायक बनीं थीं।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले का सृजन 22 मई 1997 को हुआ था। जिला बनने के बाद यह पांचवां विधानसभा चुनाव है। वर्ष 2002 में सपा ने बलरामपुर सदर सीट से पूर्व डीजीपी की पत्नी गीता सिंह को टिकट दिया और वह विधायक भी बनी थीं। इसके अलावा अन्य किसी भी दल ने महिलाओं को न तो टिकट दिया और न ही अन्य किसी महिला को विधायक बनने का गौरव हासिल हुआ। वहीं दूसरी तरफ जिला बनने के बाद से आज तक जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर महिलाओं का लगातार कब्जा है। जिले की नगर पालिका बलरामपुर तथा दो नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में महिला ही अध्यक्ष है। ऐसा नहीं है कि महिलाएं टिकट की दावेदारी नहीं करतीं, दरअसल पार्टियां उन पर भरोसा नहीं करतीं। आसन्न विधानसभा चुनाव में केवल कांग्रेस ने बलरामपुर सदर सुरक्षित सीट से महिला बबिता आर्य को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

भाजपा, सपा व बसपा ने किसी भी सीट से महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारी। उतरौला विधानसभा सीट से पूर्व एमएलसी सविता सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। यहीं से इनके पति धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed