फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Computers and important papers were soaked by flood water

बाढ़ के पानी से कंप्यूटर व महत्वपूर्ण कागजात भीगे

Fri, 14 Oct 2022 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Computers and important papers were soaked by flood water
बलरामपुर। शहर के कई इलाकों से बाढ़ का पानी घटने के बाद शुक्रवार को जब विभिन्न विभागों के कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो तमाम अभिलेख व कंप्यूटर आदि पानी में भीगे मिले। ऐसे में कर्मचारी पूरे दिन अभिलेखों के साथ ही कंप्यूटर, प्रिंटर आदि धूप में सुखाते नजर आए। बाढ़ के चलते तमाम अभिलेख बर्बाद भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों व दफ्तरों में बीते आठ अक्तूबर की रात बाढ़ का पानी भर गया था। रात के समय बाढ़ आने से लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। रात में ऑफिस बंद होने के कारण कर्मचारियों को अभिलेखों समेत अन्य सामान सुरक्षित स्थान पर रखने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

दूसरे दिन बाढ़ का बहाव तेज होने के कारण कोई भी कर्मचारी दफ्तर नहीं जा सका। तीन-चार दिन तक बाढ़ का पानी भरा रहने के बाद शुक्रवार को जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो सब कुछ भीगा नजर आया। बिजली विभाग, सरयू नहर खंड, नलकूप विभाग, रोडवेज, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी ऑफिस आदि दफ्तरों के कर्मचारी दिनभर अभिलेखों के साथ ही कंप्यूटर, प्रिंटर आदि सामान सुखाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कई दुकानों में भी बाढ़ का पानी भरने के कारण काफी सामान भीगकर खराब हो गया। व्यवसायी संतोष कुमार, राजू, अकील, राजकुमार आदि का कहना है कि दुकान में पानी भरने से किराना, कपड़ा व इलेक्ट्रानिक समेत अन्य तमाम सामान खराब हो गया। इनमें से कुछ सामान तो सुखाया जा सकता है मगर ज्यादातर सामान भीगने से बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed