फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Computer studies will be equipped with digital technology

Balrampur News: डिजिटल तकनीक से लैस करेगी कंप्यूटर की पढ़ाई

Wed, 13 Sep 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 13 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Computer studies will be equipped with digital technology
बाल भारती इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते मुख्य अति​थि व अन्य।-संवाद
बलरामपुर। भारत सरकार के नीति आयोग की तरफ से चयनित बाबू हरिकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज में अब बच्चे कंप्यूटर की पढ़ाई कर डिजिटल तकनीक से लैस हो सकेंगे। बुधवार को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने विद्यालय परिसर में नव निर्मित कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव व प्रबंधक डाॅ. देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिनों पीएन पारिणकर फाउंडेशन चेन्नई की तरफ से जिले में डिजिटल तकनीकी से छात्र-छात्राओ को शिक्षित करने लिए बाल भारती इंटर कॉलेज को चयनित किया गया था। इस मौके पर भारत सरकार के नीति आयोग के संयुक्त सचिव वीके शर्मा एवं फाउंडेशन के सचिव डाॅ. पंकज श्रीवास्तव ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश त्रिपाठी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक की तरफ से विद्यालय को कंप्यूटर प्रदान कर कंप्यूटर शिक्षा का कार्य विद्यालय में शुरू कराया गया। इस मौके पर विधायक ने भरोसा जताया कि डिजिटल तकनीक की जानकारी से यहां के छात्र-छात्राएं चिकित्सा, इंजीनियरिंग, शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, संजय शर्मा, डाॅ. जुबैर अहमद, विश्व मोहन व रघुनाथ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed