{"_id":"5fe8b5b48ebc3e3d5028c3d5","slug":"complete-preparations-for-corona-virus-vaccination-balrampur-news-lko556917285","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस टीकाकरण की पूरी करें तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस टीकाकरण की पूरी करें तैयारियां
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के विकास कार्यों में प्रगति लाई जाए। कोरोना वायरस के टीकाकरण की तैयारियों को समय रहते ही पूर्ण कर लिया जाए। कोरोना के रोकथाम व बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही कदापि न बरती जाए। निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाई जाए। इन कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह बातें मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसबीएस रंगाराव ने बीते दिन कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की प्रगति एवं कोरोना टीकाकरण के तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहीं। उन्होंने सर्वप्रथम विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि दिसंबर माह में चल रहे निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सात हजार फार्म प्राप्त हुए हैं।
5600 की फीडिंग हो चुकी है और शेष 1400 फार्म की फीडिंग जल्द ही पूर्ण हो जाएगी। आयुष्मान भारत की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने गोल्डन कार्ड से वंचित परिवारों को अभियान चलाकर योजना का लाभ दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निराश्रित गोवंश के संरक्षण, स्वामित्व योजना एवं प्रधानमंत्री स्वरोजगार निधि योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए किए गए कार्यों, रैन बसेरों की स्थापना तथा कंबल वितरण आदि की समीक्षा भी की और कंबल के गुणवत्ता की जांच भी की। मंडलायुक्त ने कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएमओ को निर्देश दिया कि कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण किए जाएं।
पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हमेशा सतर्क रहे। बैठक के बाद मंडलायुक्त ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से जिले में बिक रहे खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता जांची जाएगी। इस अवसर पर एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ अमनदीप डुली, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, एसीएमओ डॉ. एके सिंघल एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद पांडेय सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।