{"_id":"674219ca28e19f9a260f2eb4","slug":"complainant-present-in-the-samadhan-diwas-organized-in-dehat-kotwali-samvad-balrampur-news-c-99-1-brp1008-117492-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: साहब, रास्ता खुलवाइए या फिर कार्रवाई करिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: साहब, रास्ता खुलवाइए या फिर कार्रवाई करिए
Sat, 23 Nov 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सुबह के करीब 11 बजे थाना कोतवाली देहात में शनिवार को थाना समाधान दिवस में तहसीलदार अखिलेश कुमार श्रीवास्तव जनसमस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। तभी ढोढ़री गांव के अय्यूब, रऊफ, हबीबुल्ला व आरिफ आए। कहा कि दबंगों ने रास्ते की जमीन पर कब्जा कर लिया है। रास्ते की जमीन पर ईंटा, थ्रेसर व कल्टीवेटर रखकर रास्ते को अवरूद्ध कर रहे हैं। कहा कि साहब, पहले भी प्रार्थना पत्र दिया गया था। मौके पर पुलिस व राजस्व की टीम गई थी लेकिन, दबंगों ने किसी की नहीं सुनी। इस पर तहसीलदार ने कानूनगो से कहा कि मौके पर जाइए, खुद देखिए। रास्ता खाली करवाइए। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो कार्रवाई करिए।
बेलवा सुल्तानजोत निवासी रोजअली की शिकायत थी कि मुकदमा के बाद भी उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। सिरसिया निवासी सुदामा प्रसाद ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। तहसीलदार ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों को मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। एएसपी योगेश कुमार ने थाना ललिया में समाधान दिवस के दौरान आने वाले पीड़ितों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का निर्देश दिया। नगर कोतवाली में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला आया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने समझा-बुझाकर दोनों को एक साथ रहने के लिए राजी किया।
12 में से सात का हुआ निस्तारण
हरैया थाना में धनगढ़वा गांव की विमला देवी, हिंडुलीकला की करिश्मा एवं भवानीडीह के छोटकऊ प्रसाद ने दबंगों पर सरकारी व निजी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि 12 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें सात का निस्तारण हुआ और बाकी बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने के लिए राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई। राजस्व निरीक्षक वंश गोपाल सिंह लेखपाल पंकज यादव, हरिशचंद्र सिंह, सुरेश तिवारी व महावीर नाथ मौजूद रहे।