{"_id":"60ddf5718ebc3ec770067bd0","slug":"communicable-disease-control-campaign-launched-balrampur-news-lko585034017","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
बलरामपुर। दिमागी बुखार, संचारी रोग व क्षय रोग की रोकथाम के लिए गुरुवार को जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जागरूकता वाहन को रवाना किया। इस दौरान सभी डॉक्टर व चिकित्साकर्मियों ने इन रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दस्तक देकर संचारी रोग, दिमागी बुखार व क्षय रोगियों को चिह्नित करके उनका नाम व पता सूचीबद्ध करेगी। अभियान में कुल 13 विभागों को शामिल किया गया है। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गांव व शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं बीमारियों के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान मौजूद सभी डॉक्टर व चिकित्साकर्मियों ने अभियान को सफल बनाने तथा कोविड-19, संचारी रोग, दिमागी बुखार व क्षय रोग की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, एसीएमओ डॉ. एके सिंघल, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, डीपीएम शिवेेन्द्र मणि, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद एवं यूनीसेफ की जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।